08 Nov 2026, Sunday | AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – India's leading Hindi daily newspaper
Breaking News
• कानपुर में मकान की छत गिरने से तीन की दर्दनाक मौत • लोकतंत्र के मंदिर में राजतंत्र का प्रतीक 'सेंगोल' स्थापित करने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की रैली कैसे निकाल सकते हैं? • पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार • दीपावली धमाका ऑफर! दीपावली धमाका ऑफर!! • रामनगर कलां पंचायत में जंगली जानवर का आतंक, घर के पास से गाय को बनाया निवाला; ग्रामीणों में दहशत* • अमेठी में पुलिस मुठभेड़ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार • कानपुर में मकान की छत गिरने से तीन की दर्दनाक मौत • लोकतंत्र के मंदिर में राजतंत्र का प्रतीक 'सेंगोल' स्थापित करने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की रैली कैसे निकाल सकते हैं? • पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार • दीपावली धमाका ऑफर! दीपावली धमाका ऑफर!! • रामनगर कलां पंचायत में जंगली जानवर का आतंक, घर के पास से गाय को बनाया निवाला; ग्रामीणों में दहशत* • अमेठी में पुलिस मुठभेड़ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Crime

बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे*

ब्यूरोचीफ
बहराइच: तूफान में गिरे सरकारी पेड़ों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, साक्ष्य मिटाने पहुंचे वनकर्मी मीडिया को देख भागे*
*ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरोज सिंह की मेहनत लाई रंग, ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ाया अवैध लकड़ी का जखीरा*
*बहराइच।* जनपद बहराइच के विकास खण्ड रिसिया क्षेत्र से वन विभाग की मिलीभगत और भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। वन चौकी रिसिया के अन्तर्गत बंगला चक पौध शाला के बगल में स्थित कपूरे बाबा मंदिर के पीछे जंगल में बीते दिनों आए तूफान से कुछ पेड़ गिर गए थे। आरोप है कि क्षेत्रीय वन विभाग के कर्मियों द्वारा बिना किसी सरकारी परमिट के, इन कीमती पेड़ों को अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। इस पूरे अवैध काले कारनामे को उजागर करने में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरोज सिंह की मेहनत रंग लाई, जिन्होंने ग्रामीणों को एकजुट कर इस तस्करी को पकड़वाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।जब इस अवैध कटान की भनक ग्राम बंगला चक के प्रधान प्रतिनिधि सरोज सिंह और स्थानीय निवासियों को लगी, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी। सरोज सिंह की सक्रियता के कारण मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध लकड़ी ढोने और खुदाई में लगी एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद, दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को वन विभाग के एसडीओ (SDO) ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।हैरानी की बात यह रही कि इस कार्रवाई के बाद विभाग अपनी गर्दन बचाने के लिए साक्ष्यों को मिटाने में जुट गया। दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को क्षेत्रीय वन विभाग द्वारा मजदूरों को लगाकर फावड़े से पेड़ों की बची हुई जड़ों को खोदकर साबूत मिटाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच जब मीडिया की टीम वहां पहुंची, तो हड़कंप मच गया और साक्ष्य मिटा रहे मजदूर व क्षेत्रीय फारेस्ट कर्मी मौके से भाग निकले। प्रधान प्रतिनिधि सरोज सिंह और ग्रामीणों ने अब इस मामले में भ्रष्ट वनकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।