07 Nov 2026, Saturday | AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
अ AB TAK NYAYअब तक न्याय AB TAK NYAY – भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़
• लोकतंत्र के मंदिर में राजतंत्र का प्रतीक 'सेंगोल' स्थापित करने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की रैली कैसे निकाल सकते हैं? • पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार • दीपावली धमाका ऑफर! दीपावली धमाका ऑफर!! • रामनगर कलां पंचायत में जंगली जानवर का आतंक, घर के पास से गाय को बनाया निवाला; ग्रामीणों में दहशत* • अमेठी में पुलिस मुठभेड़ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार • सीतापुर में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया हुनर • लोकतंत्र के मंदिर में राजतंत्र का प्रतीक 'सेंगोल' स्थापित करने वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की रैली कैसे निकाल सकते हैं? • पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार • दीपावली धमाका ऑफर! दीपावली धमाका ऑफर!! • रामनगर कलां पंचायत में जंगली जानवर का आतंक, घर के पास से गाय को बनाया निवाला; ग्रामीणों में दहशत* • अमेठी में पुलिस मुठभेड़ अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार • सीतापुर में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया हुनर
Weather

संत कबीर नगर में भारी बारिश का अलर्ट, कक्षा 8 तक के स्कूल 26 सितंबर को बंद

तेज बारिश का अलर्ट जारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
  1. संत कबीर नगर में भारी बारिश का अलर्ट, कक्षा 8 तक के स्कूल 26 सितंबर को बंद
संत कबीर नगर। मौसम विभाग द्वारा 26 सितंबर 2026 को संत कबीर नगर जिले में भारी से अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक का शैक्षणिक कार्य 26 सितंबर 2026, शनिवार को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
हालांकि विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नामांकन, शारदा अभियान सहित अन्य विभागीय कार्य किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावकों से भी प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।